ग्वाला फर्स्ट अप – काल्फ स्टार्टर नवजात बछड़ियों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रीमियम आहार है। यह आहार प्रारंभिक चरण में शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने और पेट के विकास को बेहतर बनाने में मदद करता है। फर्स्ट अप – काल्फ स्टार्टर में आवश्यक प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं, जिससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण की आशंका कम होती है। इससे पालन-पोषण की लागत कम होती है और मुनाफा बढ़ता है।
- शरीर का तेजी से विकास
- वज़न में वृद्धि विकास
- पेट के लिए स्वास्थ्यकर
- बेहतर रोग-प्रतिरोधक क्षमता
- कम खर्च, अधिक मुनाफा
आहार मात्रा (दैनिक):
| आयु | दूध (ली./दिन) | FIRST UP (ग्रा./दिन) | सुखी घास (ग्रा./दिन) | चारा (ग्रा./दिन) |
| 0–2 दिन | 2.0–2.5 | — | — | — |
| 3–4 दिन | 2.0–2.5 | — | — | — |
| 5–14 दिन | 3.0–4.0 | 100 | 100 | — |
| 3 सप्ताह | 2.5–3.5 | 200 | 200 | 750 |
| 4 सप्ताह | 3.0 | 250 | 300 | 1250 |
| 5 सप्ताह | 2.5 | 400 | 400 | 1250 |
| 6 सप्ताह | 2.5 | 500 | 500 | 1250 |
| 7 सप्ताह | 2.0 | 600 | 550 | 1500 |
| 8 सप्ताह | 1.0 | 800 | 600 | 1800 |
| 9 सप्ताह | 1.0 | 1000 | 700 | 2000 |
कैसे दें
बछड़ी को जन्म के पहले 3–5 दिनों तक कोलोस्ट्रम (अति-पहला दूध) दिया जाना चाहिए। उसके बाद धीरे-धीरे FIRST UP की मात्रा बढ़ाएं। शुरुआती दिनो में कम मात्रा (लगभग 100–200 ग्राम) पानी या हल्के दूध में घोलकर खिलाएं। तालिका अनुसार सप्ताह के हिसाब से मात्रा बढ़ाते हुए दूध के साथ विभाजित करें। आहार को दो हिस्सों में बांटकर सुबह-शाम देना अधिक लाभकारी है।















