दूध की गुणवत्ता, ज़िम्मेदार आहार से
हम मानते हैं कि पशु आहार केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा की बुनियाद है। दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सीधे उस आहार से जुड़ी है जो पशु ग्रहण करते हैं। इसी साझा ज़िम्मेदारी को निभाते हुए, हम पारदर्शिता, नैतिकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भारत की खाद्य श्रृंखला को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चार दशकों से भरोसेमंद सेवा
हमारे बारे में
ग्रिपवेल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. एक विशाल औद्योगिक समूह का हिस्सा है, जो खाद्य तेल, खल, मसाला एवं पशु आहार के निर्माण में पिछले 40 वर्षों से सक्रिय है। वर्ष 1983 में राजस्थान में “ग्वाला पशु आहार” का निर्माण किया गया और 1988 में हमनें निजी क्षेत्र में सर्वप्रथम पेलेट्स पशु आहार का उत्पादन शुरू किया। हमारे पशु आहार में उच्च कोटी की बाँट सामग्री, खनिज, लवण तथा विटामिन युक्त पूरक पदार्थ संतुलित मात्रा में मिलाए जाते हैं, ताकि उचित मूल्य पर उत्तम गुणवत्ता का उत्पाद ग्राहकों को मिल सके।
ग्रिपवेल के पास वैज्ञानिक, तकनीकी, वित्तीय एवं मानव संसाधनों सहित अनुभवी कर्मचारियों और डाक्टरों की टीम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और विपणन सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो हमारे और हमारे किसान भाइयों के उद्देश्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए सुदृढ़ आधार हैं।
हर बैच में भरोसे की जांच
ग्रिपवेल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. में प्रत्येक पशु आहार बैच का परीक्षण हमारी इन-हाउस प्रयोगशाला में किया जाता है। यह प्रयोगशाला गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रोटीन, ऑयल, फाइबर, ADF (एसिड डिटर्जेंट फाइबर), NDF (न्यूट्रल डिटर्जेंट फाइबर), नमक, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कैलोरिफ़िक वैल्यू, अफ्लाटॉक्सिन्स, नमी (Moisture), यूरिया जैसे महत्वपूर्ण पोषण एवं सुरक्षा मानकों की जाँच करती है।
साथ ही, बैच में विदेशी कणों की अनुपस्थिति, ताजगी, और फफूंद या कीटों की मौजूदगी की भी जांच होती है।
प्रशिक्षित तकनीशियनों और पोषण विशेषज्ञों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि हर बैच पूरी तरह से सुरक्षित और संतुलित हो। इस सतत गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया के माध्यम से हम यह विश्वास दिलाते हैं कि हर बैग उच्च गुणवत्ता का है और पशुओं के लिए पोषण व स्वास्थ्य का सर्वोत्तम स्रोत है।
इससे किसानों को मिलता है — बेहतर दूध उत्पादन, स्वस्थ पशु और अधिक लाभ।
मंडा प्लांट – पशुपालन में उत्कृष्टता की ओर
जयपुर के मंडा स्थित RIICO औद्योगिक क्षेत्र में ग्रिपवेल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. की नई अत्याधुनिक फैक्ट्री निर्माणाधीन है, जिसका स्थान 27°10’29.2″N 75°30’05.4″E पर है। यह यूनिट पूर्णतः स्वचालित होगी, जिसकी उत्पादन क्षमता 7000 टन प्रति माह है। इस नई इकाई में PLC आधारित एडवांस इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया में इंसानी हस्तक्षेप नहीं होगा।
“नो ह्यूमन टच” नीति के साथ तैयार हो रहा यह संयंत्र पशु आहार की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण संतुलन के हर मानक पर खरा उतरेगा। इससे न केवल प्रदूषण या मिलावट का कोई खतरा नहीं रहेगा, बल्कि हर बैच होगा एकदम समान, सुरक्षित और संतुलित। हमारा उद्देश्य है कि हम देशभर के पशुपालकों को बेहतर संसाधन, स्वस्थ पशु, अधिक दूध उत्पादन और लाभप्रद पशुपालन के लिए एक नई ऊँचाई प्रदान करें – ताकि ग्वाला पशु आहार हर पशुपालक का भरोसेमंद साथी बना रहे ।
गौ अंश ™ एवं कन्फर्म ™
हमारे अन्य उत्पाद
हर पशु की पोषण आवश्यकता को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हमारे उत्पाद, डेयरी व्यवसाय को वैज्ञानिकता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ सशक्त बनाने में सहायक हैं।
