सुपर-फैट प्रो 8000 उच्च उत्पादन देने वाले पशुओं के लिए विशेष BIS TYPE-I पशु आहार है। इसमें 22% प्रोटीन, 5% फैट और 82% कुल सुपाच्य पदार्थ होते हैं। 1.7 NEL ऊर्जा और उच्च मात्रा में सुपाच्य फाइबर की उपलब्धता के कारण यह आहार पशु को पूरी तरह पोषित करता है। इसके नियमित प्रयोग से पशु में 300 दिनों तक दूध देने की क्षमता आती है। इसमें प्रयुक्त खास पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स रूमेन में पाए जाने वाले बैक्टीरिया, प्रोटियोजोआ और फंगी को स्वस्थ तथा सक्रिय रखते हैं। गर्मी में हीट स्ट्रेस कम रहता है और पशु की भूख बनी रहती है।
- वैज्ञानिक पद्धति से तैयार BIS TYPE-I पशु आहार
- 21–25 लीटर दूध देने वाले पशुओं के लिए उपयुक्त
- प्रोटीन (22%), फैट (5%), कुल सुपाच्य पदार्थ (82%)
- ऊर्जा (1.7 NEL) एवं उच्च सुपाच्य फाइबर मात्रा
- खनिज, लवण, विटामिन व अमीनो एसिड का उचित मिश्रण
- संपूर्ण पोषण, बेहतर BCS सुनिश्चित करता है
- पूरे 300 दिनों तक दूध देने में सहायक
- पाचन, प्रजनन एवं दुग्ध उत्पादन क्षमता में विकास
- प्रोबायोटिक तत्व रूमेन के लाभदायक सूक्ष्मजीवों को सक्रिय रखते हैं
- हीट स्ट्रेस कम करने और भूख बनाए रखने में मददगार
कैसे दें
सुपर-फैट प्रो 8000 को दिन में दो बार खिलाना उपयुक्त है। हर एक लीटर दूध के लिए 400 ग्राम फ़ीड और शरीर के रखरखाव हेतु प्रतिदिन 1–2 किलो अतिरिक्त दें। गर्मी के मौसम में भी इसकी सुपाच्य संरचना और बायोम उपयोग से पशु में ऊर्जा और भूख बनी रहती है। साफ़ पानी हर समय उपलब्ध हो।
















