40 वर्षों का विशवास

हम, ग्वाला पशु आहार, न केवल तैयार पशु आहार बनाते हैं, बल्कि पशुचारे से जुड़ी इंडस्ट्री को कच्चे माल की विश्वसनीय, गुणवत्ता-प्रमाणित और समय पर आपूर्ति भी प्रदान करते हैं। हमारी सामग्री किसानों, पशुपालकों, पशुआहार निर्माता इकाइयों और वितरकों के लिए संतुलित पोषण और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती है।

कच्चा माल

  • DORB – De-oiled Rice Bran (डी-ऑइल्ड राइस ब्रान)
    चावल की भूसी से तेल निकालने के बाद प्राप्त यह उत्पाद प्रोटीन और फाइबर में समृद्ध होता है। यह कम लागत में बेहतर ऊर्जा स्रोत के रूप में जाना जाता है।
  • MDOC – Mustard De-Oiled Cake (सरसों खल)
    सरसों की खल जिसमें तेल निकालने के बाद भी अच्छा प्रोटीन स्तर (30-35%) होता है। पाचन को बढ़ावा देने वाला और मवेशियों के लिए सस्ती प्रोटीन स्रोत।
  • Guar Korma (ग्वार कोरमा)
    ग्वार प्रोसेसिंग से प्राप्त यह उच्च प्रोटीन युक्त सामग्री विशेष रूप से डेयरी पशुओं के लिए उपयोगी है। इसमें प्राकृतिक अमीनो एसिड और उच्च पाचनता होती है।
  • Guar Churi (ग्वार चूरी)
    ग्वार बीजों से गोंद निकालने के बाद मिलने वाली यह सामग्री मध्यम प्रोटीन और बेहतर पाचन क्षमता के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
  • Maize – मक्का
    मक्का ऊर्जा का उत्कृष्ट स्रोत है और यह सभी प्रकार के पशुआहार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च और थोड़ा सा प्रोटीन होता है।
  • DDGS (Dry Distillers Grains with Solubles)
    Maize & Rice आधारित इथेनॉल उत्पादन की प्रक्रिया से प्राप्त यह उत्पाद, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।